कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूजलखनऊ

20 मार्च तक जिला समन्वयकों के खाली पदों पर चयन के निर्देश

बेसिक शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा व निपुण लक्ष्य प्राप्त करने के लिए काफी कवायद कर रहा है लेकिन जिला स्तर पर लापरवाही हो रही है। यही वजह है कि जिला समन्वयकों का चयन छह माह बाद भी नहीं किया जा सका है। इससे समग्र शिक्षा के लक्ष्य को पूरा करने में दिक्कत आ रही है।

Story Highlights
  • राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा ने सभी बीएसए को भेजा पत्र

लखनऊ/कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा व निपुण लक्ष्य प्राप्त करने के लिए काफी कवायद कर रहा है लेकिन जिला स्तर पर लापरवाही हो रही है। यही वजह है कि जिला समन्वयकों का चयन छह माह बाद भी नहीं किया जा सका है। इससे समग्र शिक्षा के लक्ष्य को पूरा करने में दिक्कत आ रही है।

राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा विजय किरन आनंद ने इस संबंध में सभी बीएसए को पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने पूर्व में निर्देश के बावजूद चयन प्रक्रिया पूरी न होने पर नाराजगी जताई है। अब उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जिला समन्वयकों के खाली पदों व आगे खाली होने वाले पदों पर चयन की प्रक्रिया 20 मार्च तक हर हाल में पूरी करें और इसकी सूचना 25 मार्च तक राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय को उपलब्ध कराएं। बता दें समग्र शिक्षा के अन्तर्गत गतिविधियों को सुचारु रुप से सम्पादित किये जाने एवं प्रबंधन कार्यों के समुचित अनुश्रवण के उद्देश्य से प्रत्येक जनपद में संविदा पर (आउट सोर्सिंग के माध्यम से) जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा), जिला समन्वयक (निर्माण), जिला समन्वयक (एम0आई0एस0) एवं ईएमआईएस इंचार्ज के रिक्त पदों पर चयन किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button