कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

चाय-नाश्ते की दुकान में अज्ञात कारणों से लगी आग, हजारों का सामान जलकर राख

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मूसानगर कस्बे में सोमवार शाम शर्मा पेट्रोल पंप के बगल में स्थित चाय नाश्ते की दुकान में अज्ञात कारणों से लगी आग के चलते हजारों का सामान जलकर राख हो गया।

पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मूसानगर कस्बे में सोमवार शाम शर्मा पेट्रोल पंप के बगल में स्थित चाय नाश्ते की दुकान में अज्ञात कारणों से लगी आग के चलते हजारों का सामान जलकर राख हो गया।

IMG 20230612 WA0030

सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।मूसानगर कस्बा निवासी देवा सिंह पुत्र स्वर्गीय छुटकऊ सिंह ने बताया कि कस्बे के पेट्रोल पंप के पास में उसकी चाय नाश्ते की दुकान स्थित है।सोमवार को वह किसी मामले में पुखरायां गया हुआ था कि तभी उसे सूचना मिली कि उसकी दुकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई जिसके चलते हजारों का सामान जलकर राख हो गया।सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड कर्मियों की मदद से बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।

IMG 20230612 WA0029

वहीं पीड़ित ने जमीनी विवाद के कारण दो से तीन लोगों पर उसकी दुकान में आग लगाने का आरोप लगाया है।थाना इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया था।अभी मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

AD
Back to top button