कानपुर देहात

15 सहायक अध्यापक/अध्यापिकाओं को वितरित किये नियुक्ति पत्र

जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने जनपद के 15 सहायक अध्यापक/अध्यापिकाओं को वितरित किये नियुक्ति पत्र

कानपुर देहात,अमन यात्रा ।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लखनऊ में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए 3,317 सहायक अध्यापक पद हेतु लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश प्रयागराज से चयनित अभ्यर्थियों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी आनलाइन पदस्थापना एवं नियुक्ति पत्र वितरण मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ, मा0 उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश डा0 दिनेश शर्मा, मा0 राज्यमंत्री श्रीमती गुलाब देवी उत्तर प्रदेश सीधी भर्ती में चयनित सहायक अध्यापक/अध्यापिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये।

tchr1

उपरोक्त कार्यक्रम के तहत कानपुर देहात माती कलेक्टेªट एनआईसी में अकबरपुर रनियां विधायक प्रतिभा शुक्ला, जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र, भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चैहान के द्वारा जनपद के कुल 15 सहायक अध्यापक व अध्यापिकाओं को जिसमें रूचि मिश्रा, विवेक कुमार सिंह, विभांशू प्रभाकर सिंह, डाली सिंह, रीतू सिंह, वन्दना यादव, शिववीर, बन्दना देवी, नाहीद परवीन, मधूलता सिंह, सुशील कुमार, सुबेदार राजभर, मुकेश कुमार गुप्ता, अरबिन्द कुमार सरोज, संजय कुमार यादव को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक अरविन्द कुमार द्विवेदी, जिला सूचना अधिकारी वीएन पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button