कानपुर देहात

मिशन शक्ति अभियान के तहत अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी “माया कोरी” को आईजी मोहित अग्रवाल व जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

शादी के 16 साल बाद मल्लयुद्ध(कुश्ती) जैसे क्षेत्र में एक उत्कृष्ट प्रदर्शन किया उन्होंने जिले में ही नहीं अपितुः उत्तर प्रदेश का भी नाम रोशन किया माया कोरी ने

कानपुर देहात,अमन यात्रा : जनपद कानपुर देहात में जन्मी माया कोरी ने जिले में एक अपनी अलग ही पहचान बनाई.शादी के 16 साल बाद मल्लयुद्ध(कुश्ती) जैसे क्षेत्र में एक उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. उन्होंने जिले में ही नहीं अपितुः उत्तर प्रदेश का भी नाम रोशन किया. माया कोरी ने योगी जी के अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के महिला मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं एवं बेटियों को 1090 वीमेन पावर लाइन,181महिला हेल्प लाइन,112 पुलिस आपातकालीन सेवा,की जानकारी देते हुए आत्म निर्भर बनने के लिए गांव गांव में जाकर रैलियां निकालीं. जिससे कि महिलाएं आत्म निर्भर व जागरूक हो सकें. इस दौरान महिला मिशन शक्ति अभियान के कार्यक्रम में उपस्थित कॉमिश्नर, एडीजी,आईजी ,डीएम,पुलिस अधिक्षक  व पुलिस उपाधीक्षक ,सांसद  भोले सिंह,विधायिका प्रतिभा शुक्ला,जिला अध्यक्ष अभिनाश सिंह चौहान आदि मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button