ग्राम प्रधान मो नफीस ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए
मलासा विकासखंड के अकोढी गांव में रविवार को भीषण ठंड व शीतलहर को दृष्टिगत रखते हुए आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लोगों को राजस्व विभाग द्वारा प्राप्त कंबलों का वितरण किया गया।इस अवसर पर ग्राम प्रधान ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित करते हुए क्षेत्र के आर्थिक रूप से संपन्न लोगों से असहाय व लाचारों की मदद करने की अपील की।

पुखरायां। मलासा विकासखंड के अकोढी गांव में रविवार को भीषण ठंड व शीतलहर को दृष्टिगत रखते हुए आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लोगों को राजस्व विभाग द्वारा प्राप्त कंबलों का वितरण किया गया।इस अवसर पर ग्राम प्रधान ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित करते हुए क्षेत्र के आर्थिक रूप से संपन्न लोगों से असहाय व लाचारों की मदद करने की अपील की।बताते चलें कि बीते कुछ दिनों से कनपुर देहात समेत समूचे उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड व शीतलहर का प्रकोप जारी है।परिणामस्वरूप जरूरी कार्यों को छोड़कर लोग घर से निकलने तक में परहेज कर रहे हैं।
वहीं गांवों,कस्बों में लोग ज्यादातर अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं।शासन,प्रशासन ने भी शीतलहर को देखते हुए आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भीषण ठंड से बचाने के लिए कवायद तेज कर दी है।रविवार को मलासा विकासखंड के अकोढी गांव में कमजोर तबके के लोगों को ठंड से बचाने के लिए राजस्व विभाग द्वारा प्राप्त कंबलों का वितरण किया गया।
ग्राम प्रधान मो नफीस ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।इससे बढ़कर कोई दूसरा पुण्य कार्य नहीं है।उन्होंने क्षेत्र के आर्थिक रूप से संपन्न लोगों तथा समाजसेवी संस्थाओं से असहाय तथा लाचारों की मदद का आवाहन किया।इस मौके पर बाबा महादेव,हरिकेश,जगदीश, सीताराम आदि लोग मौजूद रहे।



