कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

ससुराल वालों ने दहेज के लिए नवविवाहिता को जान से मारने का किया प्रयास, बमुश्किल बचाई अपनी जान

शराब के नशे में घर में पेट्रोल डालकर कमरे में आग लगा दी।जिसके चलते सारा दहेज का सामान जलकर राख हो गया।

Story Highlights
  • मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति को शांतिभंग के आरोप में जेल भेज दिया है।
  • शराब के नशे में घर में पेट्रोल डालकर कमरे में आग लगा दी।जिसके चलते सारा दहेज का सामान जलकर राख हो गया।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। शराब के नशे में घर में पेट्रोल डालकर कमरे में आग लगा दी।जिसके चलते सारा दहेज का सामान जलकर राख हो गया।मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति को शांतिभंग के आरोप में जेल भेज दिया है।

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के बिदखुरी की मड़ैया निवासी उत्तम कुमार ने बताया कि उसने अपनी पुत्री आकांक्षा की शादी एक वर्ष पूर्व बरौर थाना क्षेत्र के नेरा कृपालपुर गांव निवासी शिवम के साथ की थी।शादी के बाद से ही पति,शिवम,ससुर महावीर,मां,बाप,बहन आए दिन दहेज के लिए मारपीट करते थे।

IMG 20240217 WA0015

बुधवार को भी सब ने मिलकर आकांक्षा की मारपीट की थी।गुरुवार को रात लगभग 11 बजे पति शिवम ने शराब के नशे में घर में पेट्रोल डालकर कमरे में आग लगा दी।जिसके चलते सारा दहेज का सामान जलकर राख हो गया।शिवम व महावीर ने नवविवाहिता आकांक्षा को भी कमरे में धकेल दिया।जिससे वह जान बचाकर दूसरे के छत पर पहुंची।

और दूसरे घर में कूदकर अपने घर पहुंची।चुपचाप अपने मायके खबर दी।मायके से पिता उत्तम नेरा कृपालपुर पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पति शिवम को गिरफ्तार कर शांति भंग में जेल भेज दिया।वहीं ससुर,सास व देवर मौका पाकर भाग गए।थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगी है।जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button