कानपुर देहात

किसी भी स्तर का कार्यकर्ता आपराधिक घटनाओं से जुड़ा पाया गया होगी कार्रवाई : स्वतंत्रदेव सिंह  

अमन यात्रा सबसे पहले

कानपुर देहात। भाजपा कानपुर देहात के पूर्व जिलाध्यक्ष व कानपुर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन अरविंद सचान के निधन के बाद उनके पिता से मिलने आए रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे। उन्होंने कहा कि अरविंद सचान घाटमपुर के चुनाव अभिकर्ता थे लेकिन चुनाव अलग चल रहा है और उनका निधन अलग। किसी ना किसी को तो चुनाव अभिकर्ता बनाया जाता है।

 

इससे चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा।इससे पहले गंगा बैराज पर भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पार्टी पदाधिकारियों के साथ वह आवास विकास कल्याणपुर स्थित अरविंद सचान के आवास पहुंचे और उनके स्वजन से मिले। इसके बाद उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से संगठन के संबंध में बात की। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के चल रहे मंडल प्रशिक्षण वर्ग के बारे में भी पूछा।

photo 6

भाजपा उत्तर जिला अध्यक्ष सुनील बजाज ने उन्हें बताया कि सोमवार को सभी मंडल के प्रशिक्षण वर्ग पूरे हो जाएंगे। उन्होंने मंडल प्रशिक्षण वर्ग में पहुंच रहे पदाधिकारियों के बारे में भी पूछा। प्रदेश अध्यक्ष ने जनता के बीच जाकर केंद्र और प्रदेश की उपलब्धियों को ज्यादा से ज्यादा बताने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पार्टी का बूथ स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक का कोई भी कार्यकर्ता अगर किसी तरह की आपराधिक घटना से जुड़ा पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button