कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

युवक 15 क्वार्टर देशी अवैध शराब समेत दबोचा गया

अपराध नियंत्रण की दिशा में कानपुर देहात की रूरा थाना पुलिस ने एक और सफलता हासिल करते हुए गुरुवार शाम मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को 15 अदद देशी क्वार्टर अवैध शराब समेत गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की है।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। अपराध नियंत्रण की दिशा में कानपुर देहात की रूरा थाना पुलिस ने एक और सफलता हासिल करते हुए गुरुवार शाम मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को 15 अदद देशी क्वार्टर अवैध शराब समेत गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की है।

चौकी प्रभारी सिठमरा उपनिरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने गुरुवार शाम चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर हमराहियों संग छापामारी कर डेरापुर थाना क्षेत्र के ममौलीपुर निवासी रामप्रकाश को सिठमरा गांव के कब्रिस्तान के निकट 15 क्वार्टर देशी अवैध शराब समेत दबोच लिया।

आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय भेजा गया है।थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।

 

Related Articles

AD
Back to top button