कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

नवागंतुक बीएसए से राष्ट्रीय शैक्षिक शैक्षिक महासंघ ने की शिष्टाचार भेंट

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कानपुर देहात प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला के नेतृत्व में नवागंतुक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा से भेंट कर जनपद कानपुर देहात में कार्यभार ग्रहण करने पर स्वागत किया एवं शिष्टाचार मुलाकात की।

कानपुर देहात। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कानपुर देहात प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला के नेतृत्व में नवागंतुक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा से भेंट कर जनपद कानपुर देहात में कार्यभार ग्रहण करने पर स्वागत किया एवं शिष्टाचार मुलाकात की।

IMG 20240705 WA0038

जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला ने भारत माता का चित्र देकर जनपद में बेसिक शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि नव आगन्तुक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय ने शिक्षा हित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया। जिस पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने खुशी व्यक्त की।

प्रतिनिधिमंडल में जिला महामंत्री सुनील कुमार, उपाध्यक्ष संत कुमार दीक्षित, संयुक्त मंत्री विवेक पाल, जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ज्योत्सना गुप्ता एवं जिला मीडिया प्रभारी नौशाद अहमद उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button