कानपुर

बिल्हौर में कोतवाली गेट के पास स्टांप वेेंडर की तिजोरी तोड़कर दस लाख के स्टांप चोरी

मुकेश ने बताया शनिवार शाम चेंबर बंद कर घर गए थे। रविवार और सोमवार बंदी के चलते मंगलवार सुबह जब वह चेंबर पर पहुंचे तो तिजोरी का ताला टूटा एवं बक्सा बाहर तख्त पर पड़ा था। बक्से से दस लाख रुपये के स्टांप गायब थे।

कानपुर,अमन यात्रा । कोतवाली गेट के पास बीती रात स्टांप वेंडर की तिजोरी का ताला तोड़कर चोरों ने 10 लाख रुपये के स्टांप पार कर दिए। सुबह पहुंचे स्टांप वेंडर ने ताला टूटा हुआ बक्से से स्टांप गायब देख पुलिस को सूचना दी। कस्बे के महाराणा प्रताप नगर निवासी मुकेश कुमार श्रीवास्तव तहसील परिसर में कोतवाली गेट के पास स्थित चेंबर में स्टांप की बिक्री करते हैं। मुकेश ने बताया शनिवार शाम चेंबर बंद कर घर गए थे। रविवार और सोमवार बंदी के चलते मंगलवार सुबह जब वह चेंबर पर पहुंचे तो तिजोरी का ताला टूटा एवं बक्सा बाहर तख्त पर पड़ा था। बक्से से दस लाख रुपये के स्टांप गायब थे। कोतवाली गेट पर स्टांप चोरी की जानकारी से मौके पर वकीलों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। वकीलों ने पुलिस से मामले का 24 घंटे में खुलासा करने की मांग की। इंस्पेक्टर प्रयाग नारायण बाजपेई ने बताया की जांच पड़ताल की जा रही है शीघ्र ही चोरी का पता लगाया जाएगा।

सुबह सात बजे के बाद हुई चोरी

जानकारी मुताबिक सुबह सात बजे के करीब जब गेट देखा गया था तो उसमें ताला लगा हुआ था, लेकिन उसके एक घंटे बाद ताला टूटा मिला। इससे अंदाजा लगाया जा है कि चोरी सुबह के वक्त की हुई है और इसमें किसी कर्मचारी या वकील का ही हाथ है। जो वहां पर आता जाता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button