उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड, 7 गिरफ्तार, लाखों की नकदी जब्त

कानपुर देहात पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक जुए के अड्डे पर छापा मारा। इस कार्रवाई में पुलिस ने 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया और मौके से 7 लाख 87 हजार 500 रुपये नकद, 7 मोबाइल फोन और 4 वाहन जब्त किए।

कानपुर देहात: कानपुर देहात पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक जुए के अड्डे पर छापा मारा। इस कार्रवाई में पुलिस ने 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया और मौके से 7 लाख 87 हजार 500 रुपये नकद, 7 मोबाइल फोन और 4 वाहन जब्त किए।

पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, सिकंदरा पुलिस, स्पेशल टीम और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पिण्डार्थू गांव में इमरान खान के खेत में बने एक कमरे पर छापा मारा, जहां जुआ खेला जा रहा था।

पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते भी बरामद किए। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे इमरान खान के खेत में जुआ खेल रहे थे और इमरान को इसके लिए पैसे देते थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह और पुलिस महानिरीक्षक जोगेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में कानपुर देहात पुलिस अवैध जुए और सट्टे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इस कार्रवाई को इसी अभियान का हिस्सा माना जा रहा है।

Related Articles

AD
Back to top button