कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में दुष्कर्म व पॉस्को मामले का आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल

पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में महिला संबंधी अपराध के मामले में थाना अमराहट पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में महिला संबंधी अपराध के मामले में थाना अमराहट पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।

पुलिस की इस कार्यवाही ने अपराध जगत में खलबली मचा दी है।पुलिस ने दुष्कर्म व पॉस्को मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।थाना प्रभारी सुरजीत कुमार ने बताया कि बीते 28 फरवरी को थाना अमराहट पर एक व्यक्ति द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया था।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

मामले में आरोपी फरार चल रहा था।विवेचना उपरांत मामले में साक्ष्यों के आधार पर दुष्कर्म संबंधी धारा बढ़ाते हुए पुलिस टीम ने आरोपी दीपक राजपूत निवासी करियापुर थाना अमराहट को बुधवार सुबह करीब 10 बजे थाना क्षेत्र के अमराहट डेरा रोड से दबोच लिया।आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया है।थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।

Related Articles

AD
Back to top button