जालौनउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

शांति और सौहार्द के बीच मनाया गया बकरीद का पर्व

जनपद जालौन में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व इस बार भी पूरी शांति और सौहार्द के माहौल में मनाया गया। प्रशासनिक सतर्कता और धार्मिक नेताओं की अपील का असर साफ दिखाई दिया। पर्व के दौरान न कहीं कोई विवाद हुआ और न ही व्यवस्था को लेकर कोई परेशानी।

Story Highlights
  • धार्मिक व सामाजिक प्रतिनिधियों ने डीएम-एसपी को दिया धन्यवाद

उरई, जालौन। जनपद जालौन में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व इस बार भी पूरी शांति और सौहार्द के माहौल में मनाया गया। प्रशासनिक सतर्कता और धार्मिक नेताओं की अपील का असर साफ दिखाई दिया। पर्व के दौरान न कहीं कोई विवाद हुआ और न ही व्यवस्था को लेकर कोई परेशानी।
शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान जिले की प्रमुख मस्जिदों में इमामों और शहर काजियों ने लोगों से कहा कि कुर्बानी तयशुदा और बंद स्थानों पर ही की जाए। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि किसी को असुविधा न हो। इस दौरान नमाजियों से अमन और संयम बनाए रखने की अपील की गई।

क्लब वाली मस्जिद अंबेडकर चौराहा उरई के सदर इमाम हाफिज जमील अहमद बरकाती ने कहा, “त्योहार इबादत का नाम है। इसे पूरे अनुशासन और दूसरों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए मनाना चाहिए। नगर पालिका उरई का विशेष योगदान रहा और बिजली विभाग एवं जल निगम की आपूर्ति होती रही।
बकरीद पर्व शांतिपूर्वक संपन्न होने पर शहर के धार्मिक और सामाजिक प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मिलकर गुलदस्ता भेंट किया और आभार जताया।

इस दौरान शहर काजी उरई शकील वेग रहमानी, हाफिज शेख मोहम्मद, मौलाना सुल्तान अहमद (शहर काजी जालौन),
मौलाना बशीरुद्दीन (शहर काजी कोच), मौलाना नजमुल हुदा (शहर काजी कालपी) और सामाजिक कार्यकर्ता अलीम सर समेत कई जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button