कानपुर

गणतंत्र दिवस से पूर्व कानपुर के चार सार्वजनिक स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी से मची खलबली

देश में मनाए जाने वाले 72वें गणतंत्र दिवस के चार दिन पहले किसी अज्ञात ने साउथएक्स मॉलमिराज सिनेमा सहित चार स्थानों को बम उड़ाने की धमकी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में अफरा-तफरी मच गई। साथ ही पुलिस ने तत्काल पड़ताल शुरू कर दी है।

कानपुर,अमन यात्रा। शहर के साउथएक्स मॉल की चहल-पहल उस वक्त सन्नाटे में तब्दील हो गई जब वहां मौजूद लोगों ने बम प्लांट होने की खबर सुनी। हालांकि इस दौरान पुलिस ने सभी को शांति बनाए रखने की सलाह देकर बाहर निकलने को कहा। इसके बाद पीवीआर समेत साउथएक्स के चप्पे-चप्पे परद छानबीन की। आनन-फानन पुलिस ने बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड के साथ चारों स्थानों पर सघन चेकिंग की।हालांकि वहां उन्हें अब तक कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली इस संबंध में पुलिस ने जूही थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है ट्विटर अकाउंट होल्डर को लेकर जांच की जा रही है। एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में कुछ देर बाद ट्विटर अकाउंट से ट्वीट हटा दिया गया था। पुलिस ने जूही थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। टि्वटर अकाउंट होल्डर को तलाशने के लिए मामले की जांच सर्विलांस सेल को दे दी गई है।

मैडम चीफमिनिस्टर का शो चलाने को लेकर धमकी

एसपी साउथ ने बताया कि मामले में बादशाह नाम की आई डी से जो ट्वीट किया गया है। उसका आईपी एड्रेस ट्रेस करने के लिए सर्विलांस टीम को लगाया गया है। वही ट्वीटर से भी जानकारी मांगी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button