युवाओं को मिलेगा ‘विवेकानंद यूथ अवार्ड’, 14 सितंबर तक करें आवेदन
यह पुरस्कार उन युवाओं को दिया जाएगा जिन्होंने पिछले तीन वर्षों (1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2025 तक) में राष्ट्रीय या सामाजिक महत्व के किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया हो।

- विवेकानंद यूथ अवार्ड, कानपुर देहात, युवा कल्याण, सामाजिक कार्य, पुरस्कार, युवा, प्रस्ताव, विकास भवन।
कानपुर देहात: जनपद के युवाओं को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए ‘विवेकानंद यूथ अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2025-26 के लिए इस पुरस्कार हेतु 15 से 35 वर्ष की आयु के पात्र युवाओं से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,कच्चे मकान की छत ढही,मलबे में दबकर मां,बेटी की मौत
यह पुरस्कार उन युवाओं को दिया जाएगा जिन्होंने पिछले तीन वर्षों (1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2025 तक) में राष्ट्रीय या सामाजिक महत्व के किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया हो। इन क्षेत्रों में खेलकूद, रक्तदान, नशामुक्ति, जल संरक्षण, स्वच्छता अभियान, राष्ट्रीय एकता, साक्षरता, आपदा प्रबंधन, मतदान जागरूकता, कला, संस्कृति, और सामुदायिक सेवा जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।
इच्छुक और योग्य युवा पुरस्कार के लिए अपना प्रस्ताव 14 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे तक युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, कार्यालय, विकास भवन, कानपुर देहात के कमरा नंबर 202 में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए भी इसी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
ये भी पढ़े- राजकीय आईटीआई भोगनीपुर में कल लगेगा रोजगार मेला



