उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कन्या भोज खाने गई दो वर्षीय बच्ची तालाब में डूबी हुई मौत, घर मे मचा कोहराम

अपने भाई बहन के साथ कन्या भोज खाने गई 2 वर्षीय बच्ची तालाब में डूबी गई। आनन फानन बच्ची को निकाल कर रसूलाबाद सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया जिसके बाद घर में हड़कंप मच गया

रसूलाबाद। अपने भाई बहन के साथ कन्या भोज खाने गई 2 वर्षीय बच्ची तालाब में डूबी गई। आनन फानन बच्ची को निकाल कर रसूलाबाद सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया जिसके बाद घर में हड़कंप मच गया। जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली कस्बा के सुभाष नगर निवासी रवि की 2 वर्षीय पुत्री पूर्वी अपने पांच वर्षीय बहन परी व दो वर्षीय भाई व्योम के साथ अपनी बुआ के यहां सुबह 9 बजे कन्या भोज खाने गई थी तभी बच्ची वहां से खेलते खेलते किसी तरह निकल आई। काफी देर तक बच्ची का पता न लगने पर बच्ची की खोजबीन की गई तो पास में बने तालाब में बच्ची की बहार चप्पल दिखाई पड़ी और वही जब देखा तो तालाब में उतराती हुई बच्ची दिखाई पड़ी जिसे निकालकर रसूलाबाद सीएचसी में ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

Related Articles

AD
Back to top button