कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह ने तहसील भोगनीपुर में सुनीं शिकायतें,पांच शिकायतों का निस्तारण शेष

इस अवसर पर कुल 57 शिकायतें दर्ज की गईं।

पुखरायां। भोगनीपुर तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह ने जनसमस्याओं को सुना।इस अवसर पर कुल 57 शिकायतें दर्ज की गईं।जिनमें से पांच का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष शिकायतों के लिए टीम गठित कर निस्तारण के निर्देश दिए गए।

बरौर निवासी संजय सचान ने शिकायत में बताया कि उनके पड़ोसी जीतू और कालू यादव ने करीब चार माह से उनके घर की नाली बंद कर रखी है।वहीं सर्वेश की पत्नी रूबी देवी ने बताया कि उन्होंने कस्बे में एक प्लाट खरीदा था,जिस पर श्याम और ममता ने जबरन कब्जा कर लिया है।किशुनपुर के प्रताप सिंह ने बताया कि गांव के ही मानसिंह ने उनके खेत में बोई सरसों की फसल को जोतकर दूसरी फसल बो दी है।

एसडीएम देवेंद्र सिंह ने कहा कि समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों का अधिकारी कर्मचारी समय रहते मौके पर पहुंचकर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।प्राप्त शिकायतों का फीडबैक लिया जाएगा।शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस मौके पर तहसीलदार डॉ प्रिया सिंह समेत अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े- कक्षा एक और दो के लिए आई एनसीईआरटी आधारित आनंदमय गणित       

Related Articles

AD
Back to top button