दिवाली से पहले मिलावट पर शिकंजा: कानपुर देहात में 15 खाद्य सैंपल जब्त
खाद्य सुरक्षा दल ने विशेष रूप से घी, पेठा, दूध, मावा, नमकीन, ड्राई फ्रूट्स, खाद्य तेल और वनस्पति जैसे पदार्थों पर ध्यान केंद्रित किया।

कानपुर देहात। आगामी दिवाली और अन्य त्योहारों को देखते हुए, खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री को रोकने के लिए जिले में बड़ा अभियान चलाया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा दल ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर 15 संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने (सैंपल) जब्त किए हैं, जिन्हें जाँच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
खाद्य सुरक्षा दल ने विशेष रूप से घी, पेठा, दूध, मावा, नमकीन, ड्राई फ्रूट्स, खाद्य तेल और वनस्पति जैसे पदार्थों पर ध्यान केंद्रित किया।
इन स्थानों से लिए गए नमूने
अभियान के दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य)-II के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने कानपुर देहात के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई की। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पाण्डेय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह यादव, राम बिहारी, दिनेश चन्द्र, सुभाष चन्द्र, प्रदीप कुमार, दिनेश चन्द्र और जीओ राम खेम सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने ये नमूने लिए।
- खानचंदपुर (निवृद्धि द्विवेदी) से: घी का सैंपल लिया गया।
- बरौली-भीतरी (रामकुमार) और सिकंदरा (रामेश्वर शरण तिवारी) से खाद्य पदार्थों के दो-दो नमूने लिए गए।
- मूसानगर (पप्पू), ताजपुर (सर्वेश कुमार), तिसरी (संजीव सिंह), डेरापुर (घनश्याम) और मूसानगर (छोटे) से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जाँच के लिए भेजे गए हैं।
अकबरपुर से जब्त हुआ लाखों का माल
सबसे बड़ी कार्रवाई अकबरपुर स्थित मेसर्स उमा ट्रेडर्स पर की गई। यहाँ से रिकाइंड ऑयल, रंगीन इमरती, और बूंदी का नमूना लिया गया। इसके अतिरिक्त, ₹19,200 मूल्य का 160 लीटर खाद्य पदार्थ-रिकाइंड तेल और ₹15,600 मूल्य की 120 किलोग्राम रंगीन इमरती को जब्त किया गया।
इसी तरह, डेरापुर स्थित प्रतिष्ठान से 100 किलोग्राम तक की खाद्य पदार्थ-रंगीन इमरती (मूल्य ₹1,20,000) को नष्ट कराया गया। ये सभी नमूने जाँच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े- हज यात्रा प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षक चयन के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.