उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
सिकंदरा में केमिकल युक्त पानी पीने से 9 बकरियों की मौत,पुलिस जांच में जुटी
कानपुर देहात के सिकंदरा थाना स्थित खोजाफूल गांव में नेशनल हाइवे किनारे केमिकल युक्त पानी पीने से नौ बकरियों की मौत हो गई।घटना बाजपेई ढाबा के पास हुई,जहां एक अज्ञात टैंकर से यह पानी फैला था

पुखरायां।कानपुर देहात के सिकंदरा थाना स्थित खोजाफूल गांव में नेशनल हाइवे किनारे केमिकल युक्त पानी पीने से नौ बकरियों की मौत हो गई।घटना बाजपेई ढाबा के पास हुई,जहां एक अज्ञात टैंकर से यह पानी फैला था।पशुपालक दीपबाबू उर्फ दीपू अपनी बकरियों को चराने के लिए ले गया था।हाइवे किनारे फैले अज्ञात टैंकर के केमिकल युक्त पानी को बकरियों ने पी लिया।इसके बाद अधिकांश बकरियां तुरंत अचेत होकर जमीन पर गिर गईं।घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भींड मौके पर जमा हो गई।ग्रामीणों ने पशुपालक को सांत्वना दी और प्रशासन से कार्यवाही की मांग की।सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक हरिओम प्रकाश त्रिपाठी ने तत्काल मौके पर जांच पड़ताल की।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अज्ञात टैंकर की तलाश की जा रही है।



