उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

ततारपुर में ‘मिशन शक्ति चौपाल’: महिलाओं को सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'मिशन शक्ति फेज 5.0' के तहत, गुरुवार को मलासा ब्लॉक की ग्राम पंचायत ततारपुर में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को केंद्र में रखकर 'मिशन शक्ति चौपाल' का भव्य आयोजन किया गया

मलासा,कानपुर देहात। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के तहत, गुरुवार को मलासा ब्लॉक की ग्राम पंचायत ततारपुर में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को केंद्र में रखकर ‘मिशन शक्ति चौपाल’ का भव्य आयोजन किया गया। इस चौपाल में महिलाओं को सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प दिलाया गया। ग्राम प्रधान लबली पाल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, बेटियां और ग्रामीण उपस्थित रहे। समाजसेवी शोभा पटेल ने माँ सरस्वती का पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

आयोजन में पधारे अतिथियों का ग्राम प्रधान लबली पाल और प्रधान प्रतिनिधि गोविन्द पाल ने बैच लगाकर, माल्यार्पण और अंग वस्त्र पहनाकर सम्मान किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी एवं स्वदेशी जागरण मंच की जिला महिला संयोजिका शोभा पटेल ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’, ‘उज्ज्वला योजना’, ‘मिशन शक्ति’ और ‘नारी सुरक्षा अभियान’ के बारे में बताया। शोभा पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य केवल महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है।

हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान

चौपाल में मौजूद सट्टी थाना प्रभारी देवनारायण द्विवेदी ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे किसी भी प्रकार की हिंसा, छेड़छाड़, सोशल मीडिया उत्पीड़न या साइबर अपराध की स्थिति में चुप न रहें। उन्होंने महिलाओं को तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112 जैसी सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य, पुलिस, शिक्षा और बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने भी सहभागिता की और उपस्थित महिलाओं को सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं आत्मरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं।

जागरूकता फैलाने का लिया संकल्प

चौपाल के अंत में, सभी उपस्थित महिलाओं को संकल्प दिलाया गया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और समाज में अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करें।

कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षक महेन्द्र पाल ने किया। प्रधान प्रतिनिधि गोविन्द पाल ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर थाना प्रभारी सट्टी देवनारायण द्विवेदी, ग्राम पंचायत अधिकारी रवि अग्रवाल, आदेश कुमारी मीडिया प्रभारी, अर्चना कटियार (प्रधान कुंवरपुर), पुष्पा आंगनबाड़ी कार्यकत्री, अनिल कटियार आंगनबाड़ी, स्निग्धा आंगनबाड़ी, वैभव सचान CHO, उमा देवी, सुमन देवी, लक्ष्मी देवी (आशा कार्यकर्ता), रीना, रीता, सरोजनी, प्रेम वती (स्वयं सहायता समूह), मन्नी लाल प्रजापति (पूर्व प्रधान), चरण सिंह नायक, गौतम नायक सहित भारी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button