नेरा कृपालपुर में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सूबे में नारी सशक्तीकरण व महिला सुरक्षा हेतु चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति अभियान फेज के तहत शुक्रवार को थाना बरौर पुलिस की एंटी रोमियो टीम द्वारा थाना क्षेत्र के नेरा कृपालपुर में चौपाल

- विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों से कराया गया रूबरू
- सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
- थाना प्रभारी अमिता वर्मा के नेतृत्व में चलाया गया अभियान
पुखरायां।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सूबे में नारी सशक्तीकरण व महिला सुरक्षा हेतु चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति अभियान फेज के तहत शुक्रवार को थाना बरौर पुलिस की एंटी रोमियो टीम द्वारा थाना क्षेत्र के नेरा कृपालपुर में चौपाल लगाकर महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक किया गया।इस अवसर पर उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबर व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।थाना प्रभारी अमिता वर्मा के नेतृत्व में चलाए गए इस जागरूकता अभियान में महिलाओं बालिकाओं को नारी सुरक्षा,साइबर अपराधों से बचाव और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।इनमें महिला हेल्पलाइन नंबर 1090,महिला सहायता 181,आपातकालीन सेवा 112,बाल सहायता 1076,साइबर हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं।थाना प्रभारी अमिता वर्मा ने कहा कि स्कूल कॉलेज रास्ते आते जाते समय अगर कोई मनचला उनके साथ छेड़छाड़ करता है तो घबराएं नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सूबे में महिलाओं,बालिकाओं की सुरक्षा हेतु जारी किए गए टोल फ्री नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।उन्हें तत्काल सहायता मुहैया कराई जाएगी।इस दौरान उन्हें बाल श्रम,साइबर अपराध और संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में भी जानकारी दी गई।इस मौके पर पुलिसकर्मी व बड़ी संख्या में महिलाएं,बालिकाएं मौजूद रहीं।



