कानपुर देहात: भतीजे ने पीट पीट कर सगी चाची को उतारा मौत के घाट
शराब के नशे में भतीजे और चाची के बीच किसी बात को लेकर हुआ था विवाद

- विवाद इतना बढ़ा कि भतीजे ने अपनी ही चाची को पीट पीट कर उतारा मौत के घाट
- सूचना पुलिस को लगते ही घटनास्थल पर पहुंची और तफ्तीश में जुटी
- फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य किए संकलित
- हत्यारोपी की तलाश में जुटी पुलिस
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के जसापुर गांव की घटना।
कानपुर देहात। मंगलपुर थाना क्षेत्र के जसापुर गांव में गुरुवार की रात सगे भतीजे ने अपनी चाची की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, जसापुर गांव निवासी राजू अपनी पत्नी मोहिनी के साथ जयपुर में रहते थे। दीपावली का त्योहार मनाने के लिए दोनों गांव आए थे। गुरुवार की रात राजू का सगा भतीजा कृष्ण शराब के नशे में घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने लाठी-डंडों से चाची मोहिनी की पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मंगलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आज सुबह करीब 7 बजे क्षेत्राधिकारी डेरापुर राजीव सिरोही भी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस टीम गठित की गई है, जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।



