कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात पुलिस का अपराधियों पर बड़ा प्रहार, अवैध शराब सहित वांछित गिरफ्तार; 7 पर शांतिभंग की निरोधात्मक कार्रवाई

कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देशों के तहत, जनपद में अपराधों की रोकथाम और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया।

कानपुर देहात। कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देशों के तहत, जनपद में अपराधों की रोकथाम और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस ने अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार किया और शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए कई व्यक्तियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की।

थाना रनियां पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त टिंकू पुत्र छोटेलाल (निवासी खजुरिया निवादा उत्तरीपुरी, थाना बिल्हौर, कानपुर नगर) को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 16 अदद क्वार्टर देशी नाजायज इण्डियन टाइगर ब्राण्ड की शराब बरामद की गई। इस संबंध में थाना रनियां में मु0अ0सं0- 199/2025 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इसके अलावा, थाना मंगलपुर पुलिस ने मु0अ0सं0- 394/25, धारा- 85/80(2)/92 BNS (भारतीय न्याय संहिता) व 3/4 DP ACT (दहेज प्रतिषेध अधिनियम) से संबंधित वांछित अभियुक्त लोकेंद्र सिंह उर्फ लवकुश पुत्र गुलाब सिंह (निवासी ग्राम गढ़िया, थाना मंगलपुर, कानपुर देहात) को भी गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की।

जनपद में शांति और सद्भाव बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा 07 व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई। इन व्यक्तियों का चालान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170/126/135 के तहत किया गया है। थाना गजनेर पुलिस द्वारा 02 व्यक्तियों और थाना रसूलाबाद पुलिस द्वारा 05 व्यक्तियों का चालान किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

 

 

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button