उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

ततारपुर में महिलाओं को आत्मनिर्भर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन हुआ।

भोगनीपुर क्षेत्र के मलासा विकास खंड के ततारपुर गांव में गुरुवार को स्वदेशी जागरण मंच की जिला मीडिया प्रभारी की अध्यक्षता में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया

कानपुर देहात। भोगनीपुर क्षेत्र के मलासा विकास खंड के ततारपुर गांव में गुरुवार को स्वदेशी जागरण मंच की जिला मीडिया प्रभारी की अध्यक्षता में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गय। गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति स्वदेशी जागरण मंच के प्रांतीय सह संयोजक जनमेजय सिंह एडवोकेट ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत देश को एक विकसित एवं समृद्धशाली देश बनाने के लिए हम सभी को आत्मनिर्भर बनना होगा। हम सभी को घरेलू उत्पाद को बढ़ावा देना होगा तथा हम सभी को अपने देश की निर्मित वस्तुओं का ही क्रय करके उपयोग करना चाहिए और विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करना चाहिए। समाजसेवी महेन्द्र पाल ने कहा कि अब बेटियां और महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है । जब से महिलाओं ने स्वाबलंबन की ओर अपने कदम बढ़ाए है तब से महिलाओं का सम्मान भी बढ़ा है। मिशन शक्ति वॉलंटियर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं एवं बेटियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। और वहां उपस्थिति महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु अन्य प्रशिक्षण प्रदान किए जाने हेतु प्रेरित किया गया। गोष्ठी में उपस्थिति ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गोविन्द पाल ने महिलाओं एवं बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। अंत में वहां पर उपस्थिति सभी लोगों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग तथा विदेशी वस्तुओं को त्यागने की शपथ भी दिलाई गई।इस मौके पर DNT महासभा के मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह नायक, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गोविन्द पाल जी, जितेन्द्र सिंह, लला सिंह, रामप्रकाश सिंह नायक, मजबूत सिंह, रीना देवी, सरोज देवी, सरिता देवी, रिंकी, रीनू देवी, प्रियंका देवी, सुनीता, अर्चना, सुनीता देवी, अनीता, काजल, बबली, कुंती देवी, शीला देवी, शिवानी, प्रीति देवी, शांती देवी, लक्ष्मी, सीमा, मीरा, अंगूरी, तथा अन्य बच्चे और महिलाएं उपस्थिति थी।

Related Articles

AD
Back to top button