कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बसपा का जनाधार बढ़ा: पूर्व सैनिक समेत कई प्रमुख लोगों ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता

भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए कई सचान नेताओं ने किया पार्टी जॉइन।

कानपुर देहात। आज जनपद कानपुर देहात की भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के जनाधार को मजबूत करते हुए कई प्रमुख लोगों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इन सभी ने बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की नीतियों और सिद्धांतों में अपनी आस्था व्यक्त की।

पूर्व सैनिक सहित तीन प्रमुख सदस्य शामिल

विधानसभा भोगनीपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पनियामऊ निवासी चंद्रशेखर उर्फ कन्हैया सचान के साथ उनके सहयोगियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने वाले अन्य प्रमुख सदस्यों में नरेंद्र सचान और भारतीय सेना के पूर्व शिक्षा अनुदेशक मोहित सचान शामिल हैं।

पार्टी में शामिल होने वाले सभी सम्मानित साथियों को मुख्य मंडल प्रभारी (कानपुर मंडल) जितेंद्र संखवार ने पार्टी का पटका पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया।

मुख्य मंडल प्रभारी को भेंट की गई तथागत बुद्ध की प्रतिमा

इस अवसर पर चंद्रशेखर उर्फ कन्हैया सचान और उनकी टीम ने नवनियुक्त मुख्य मंडल प्रभारी जितेंद्र संखवार को तथागत बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। बसपा में इन नए सदस्यों का जुड़ना आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण घटना मानी जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button