उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

पुखरायां में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी,हालत गंभीर

गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है

Story Highlights
  • भेजा गया जिला अस्पताल
  • पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में बुधवार को एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

हालत बिगड़ने पर उसे पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां से गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।जानकारी के मुताबिक किदवई नगर पुखरायां कस्बा निवासी सुशील सचान के पुत्र हर्ष सचान उम्र करीब 23 वर्ष ने बुधवार दोपहर करीब एक बजे अज्ञात कारणों से अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने आनन फानन में उसे उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।

जहां मौजूद चिकित्सक ने हर्ष की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।जांचकर उचित कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button