उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

शिवली में संदिग्ध परिस्थितियों में बाउंड्रीवाल के पिलर से लटकता मिला युवक का शव, फैली सनसनी

कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के कंजरडेरा भेवान गांव में बुधवार सुबह एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।युवक का शव गांव के बाहर बाउंड्रीवाल के पिलर से लटकता मिला

Story Highlights
  • आत्महत्या की आशंका
  • परिजनों में मचा कोहराम
  • पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के कंजरडेरा भेवान गांव में बुधवार सुबह एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।युवक का शव गांव के बाहर बाउंड्रीवाल के पिलर से लटकता मिला।घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।सुबह शौचक्रिया के लिए खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने शव लटका देखा तो इसकी सूचना मृतक के परिजनों और पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।मृतक की पहचान अमरसिंह के 35 वर्षीय पुत्र राज कपूर के रूप में हुई है।राजकपूर मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था और चारपाई बनाने का भी काम करता था।परिजनों के मुताबिक करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी पत्नी अंजली की मृत्यु हो गई थी।जिसके बाद से वह अक्सर गुमसुम रहता था।फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के पश्चात शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।घटना से मृतक के पिता अमरसिंह,मां शकुंतला,भाई गोविंद,शिवसिंह,भोला,राजन, विनोद,पुत्री नैंसी,जानवी,पुत्र रिशु और अविनाश का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button