उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

बरौर में शनिवार व रविवार को बॉलीवॉल प्रतियोगिता का महासंग्राम

कानपुर देहात के बरौर कस्बे में शनिवार व रविवार को दो दिवसीय भव्य बॉलीवॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।प्रतियोगिता में प्रदेश स्तरीय टीमें प्रतिभाग करेंगी

Story Highlights
  • प्रदेश स्तरीय टीमें करेंगी प्रतिभाग
  • खिलाड़ियों को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

पुखरायां।कानपुर देहात के बरौर कस्बे में शनिवार व रविवार को दो दिवसीय भव्य बॉलीवॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।प्रतियोगिता में प्रदेश स्तरीय टीमें प्रतिभाग करेंगी।प्रतियोगिता के समापन पर विजेता व उपविजेता टीमों को आकर्षक पुरस्कार भी भेंट किए जाएंगे।यह जानकारी बरौर कस्बे के टाइटन क्लब के सलीद सिद्दीकी ने दी है।उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बरौर कस्बे में जूनियर हाईस्कूल के सामने खेल प्रांगण में शनिवार व रविवार को दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय बॉलीवॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को होगा।बॉलीबॉल प्रतियोगिता में आजमगढ़,सुल्तानपुर,आगरा, सैफई,कानपुर,लखनऊ,कन्नौज,रायबरेली आदि जिलों की उच्च स्तरीय टीमें अपना जौहर दिखाएंगी।प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देना,युवा खिलाड़ियों को मंच देना व प्रदेश स्तर पर प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है।प्रतियोगिता के दौरान क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।टाइटन क्लब ने क्षेत्रवासियों ने अपील की है कि इस महोत्सव में उत्साह के साथ उपस्थित होकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएं और खेल महोत्सव का हिस्सा बनें।

Related Articles

AD
Back to top button