उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात में विवाहिता लापता,नहीं लगा सुराग
गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज,पुलिस महिला की तलाश में जुटी

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के सिठमरा गांव से एक विवाहिता रहस्यमय ढंग से कहीं लापता हो गई।पति ने महिला की गुमशुदगी संबंधी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। सिठमरा गांव निवासी प्रियंकल ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी बिंदू किसी काम से घर से निकली थीं।देर शाम तक घर वापस न लौटने पर उनकी काफी खोजबीन की।
परन्तु बिंदू का कोई सुराग नहीं लग सका है।जिसके बाद उसने रूरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।थाना प्रभारी अमित शुक्ला ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।महिला की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात: शिवली में तेज रप्तार ट्रक ने स्कूटी में मारी टक्कर,पति पत्नी समेत तीन घायल हालत गंभीर



