कानपुर देहात : भोगनीपुर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस प्रशासन की कार्यवाही लगातार जारी
अवैध अतिक्रमण जेसीबी द्वारा किया गया ध्वस्त,मचा हड़कंप

- प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में हुई कार्यवाही
- अतिक्रमणकारियों को चेतावनी
पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर कस्बे में अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस प्रशासन ने सोमवार को भोगनीपुर सर्विस रोड तथा सिकंदरा व घाटमपुर रोड पर सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया।
इस दौरान बुलडोजर की कार्यवाही होते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया और उन्होंने फटाफट अपनी अपनी दुकानें खाली करना शुरू कर दीं।प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में सभी अवैध दुकानें खाली कराई गईं।इतना ही नहीं चौराहे पर लगने वाला अवैध स्टैंड और पार्किंग भी हटाई गई।
इस कार्यवाही के दौरान उपजिलाधिकारी भोगनीपुर देवेंद्र सिंह,पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय सिंह समेत कई प्रशासनिक अधिकारी व एनएचएआई की टीम मौजूद रही।अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई है।अवैध अतिक्रमण के खिलाफ भविष्य में भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात: मेधावी छात्र छात्राओं को मिला सम्मान,अडवां में आयोजित की गई बुद्धिमत्ता परीक्षा



