कानपुर देहात : जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम माती में सांसद खेल स्पर्धा का भव्य समापन, विजेताओं को मिला सम्मान
खेल अनुशासन और लक्ष्य प्राप्ति का आधार: सांसद

कानपुर देहात: सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत जनपद स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा (वर्ष 2025-26) का आयोजन आज जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, माती में बड़े ही उत्साहवर्धक माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सांसद देवेन्द्र सिंह ‘भोले’ व जिलाधिकारी महोदय कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन. उपस्थित आदि उपस्थित रहे।
सांसद देवेन्द्र सिंह जी ने खेल के मैदान में उत्साह से भाग ले रहे सभी युवा खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि खेल न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि यह अनुशासन, सहयोग और लक्ष्य प्राप्ति की भावना भी विकसित करता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह ने जिले के युवा प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खेलों के प्रोत्साहन हेतु जिला प्रशासन द्वारा की जा रही विभिन्न पहलों की जानकारी दीं।
पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदया श्रीमती लक्ष्मी एन. ने भी खिलाड़ियों को संबोधित किया और खेल को जीवन का अभिन्न अंग बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में, विभिन्न खेल स्पर्धाओं में विजयी रहे खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिले के युवा खिलाड़ियों, कोचों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात में किसान सम्मान दिवस और जैविक मेले का भव्य आयोजन



