कानपुर देहात: हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए सम्मानित
बालवाटिका में नामांकन और नियमित उपस्थित के लिए करें प्रयास : बीईओ मनोज कुमार सिंह
कानपुर देहात: अकबरपुर विकासखंड के बीआरसी सभागार में शुक्रवार को हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस उत्सव में 50 निपुण छात्रों और उनके शिक्षकों और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह, सीडीपीओ संध्या शर्मा, मीना गुप्ता और डायट मेंटर विपिन कुमार शांत ने दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे एसआरजी अनन्त त्रिवेदी ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विद्या प्रवेश कार्यक्रम के तहत बच्चों के आरंभिक विकास के लिए आंगनबाड़ी को बाल वाटिका के रूप में विकसित किया जा रहा है। 3 से 8 आयु वर्ग के बच्चे तेजी से सीखते हैं। सरकार द्वारा बाल वाटिका को भाषा शिक्षण के लिए चहक गणित शिक्षण के लिए कदम और कला शिक्षक के लिए कलांकुर निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। एसआरजी अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री मां यशोदा की भूमिका में है।
आंगनवाड़ी और विद्यालय का के छात्र न मेरे है न तेरे, यह हमारा आंगन है और हमारे बच्चे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने विकसित भारत 2047 को लक्ष्य मानकर तमाम समस्याओं को पीछे छोड़कर सकारात्मक सोच से आज से ही कटिबद्ध प्रयास करने की अपील की।
अभिभावकों और शिक्षकों से से बालवाटिका में नामांकन और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में संदीप कश्यप, सत्यवीर सिंह, अमृता त्रिवेदी, सौम्या दीक्षित, निधि श्रीवास्तव, देव प्रकाश सिंह, मुस्तकीम मंसूरी आदि शिक्षकों और उनके विद्यालय के निपुण छात्रों को प्रशस्ति पत्र और स्टेशनरी देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डीसी सौरभ श्रीवास्तव, अश्वनी आनंद राजीव कुमार, देवेशधर द्विवेदी एआरपी महाराज सिंह, ज्ञान बाबू, अमित कुमार तिवारी, नवजोत सिंह यादव, अरुण कुमार, सुधांशु मिश्रा, जितेंद्र आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े- भोगनीपुर में तेज रप्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल,भेजा गया अस्पताल



