कानपुर देहात में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,बहन ने भाई पर लगाया आरोप
कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र के मीनापुर गांव में एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
- पुलिस जांच में जुटी
पुखरायां।कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र के मीनापुर गांव में एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।मृतका की पहचान स्वर्गीय रामकिशन की 80 वर्षीय पत्नी राजाबेटी के रूप में हुई है।घटना की सूचना मृतका की पुत्री ने पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की।मृतका का पुत्र राहुल नशे का आदी है।बहन ने आरोप लगाया कि राहुल ने नशे की हालत में अपनी मां राजाबेटी की गला दबाकर हत्या कर दी है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।थाना प्रभारी अमिता वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की छानबीन की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



