कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: भोगनीपुर में खड़े ट्रक से टकराई मोटरसाइकिल,दो घायल

एक गंभीर,घायलों को भेजा गया अस्पताल, पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के डींग गांव के पास एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।उनकी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गईं।

घायलों की पहचान हमीरपुर के भुलसी रागौल निवासी शाहरुख खान और लल्लू के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर एनएचएआई कर्मचारी मौके पर पहुंचे और राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को देवीपुर सीएचसी पहुंचाया।जहां मौजूद चिकित्सक ने शाहरुख खान की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे में शामिल दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

चौकी प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है।हादसे में शामिल वाहनों को कब्जे में लिया गया है।मामले की जांच की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: यातायात नियमों की अनदेखी पर पुलिस सख्त, 133 वाहनों का चालान और एक वाहन सीज

Related Articles

AD
Back to top button