उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

पुलंदर में टूर्नामेंट के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने जड़े चौके,छक्के

भोगनीपुर तहसील के पुलंदर गांव में चल रहे 15 दिवसीय 11वें वन डे टूर्नामेंट के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर चौके छक्के जड़े।इस दौरान दर्शकों ने खिलाड़ियों का खूब उत्साहवर्धन किया

Story Highlights
  • कानपुर ने जीता मैच
  • दर्शकों ने किया उत्साहवर्धन

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील के पुलंदर गांव में चल रहे 15 दिवसीय 11वें वन डे टूर्नामेंट के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर चौके छक्के जड़े।इस दौरान दर्शकों ने खिलाड़ियों का खूब उत्साहवर्धन किया।कानपुर और मंगोलपुर टीमों के मध्य हुए मैच में मंगोलपुर टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया।कानपुर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 192 रन बटोरे तथा मंगोलपुर की टीम को जीत के लिए 193 रनों का लक्ष्य दिया।जवाब में मंगोलपुर की टीम 18 ओवर में मात्र 164 रनों पर ही सिमट गई और मैच कानपुर टीम के पक्ष में रहा।कानपुर टीम में मोंटू ने सर्वाधिक 47 रन बटोरे जबकि मंगोलपुर की टीम में सत्यम ने सर्वाधिक 88 रन बनाए।टूर्नामेंट में मैन ऑफ़ द मैच का खिताब अनुज पाल को मिला।टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों का खूब उत्साहवर्धन किया गया।इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बी के तिवारी, अध्यक्ष धर्मवीर,(विकास भैया) , सोनू भदौरिया, पंकज त्रिपाठी पत्रकार गौरव तिवारी, शंकर सिंह स्वराज इंडिया पत्रकार, विजय प्रताप,सुमित तिवारी समेत बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button