define('DISABLE_WP_CRON', true); कानपुर देहात में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में युवती समेत दो घायल - Aman Yatra Live | Breaking News, Latest Hindi News, UP Crime & Kanpur Dehat Samachar
कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में युवती समेत दो घायल

युवती की हालत गंभीर,भेजा गया जिला अस्पताल

पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे के हरदुआ ओवरब्रिज के पास नेशनल हाइवे पर गुरुवार को दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवती समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में युवती की हालत गंभीर देख पुखरायां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक जनपद जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के नेवाड़ी गांव निवासी हर्ष 30 वर्ष व कालपी निवासी नेहा 26 वर्ष बाइक से झांसी कानपुर हाइवे से अकबरपुर जा रहे थे।तभी भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हरदुआ पुल के पास सामने से गलत दिशा से आ रही एक दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई।

हादसे में बाइक सवार हर्ष और नेहा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों की सूचना पर हाइवे पेट्रोलिंग एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक अनूप सचान ने नेहा की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

ये भी पढ़े- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह: कानपुर देहात में नियम तोड़ने वालों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई

 

Related Articles

AD
Back to top button