कानपुर देहात: मलासा–देवीपुर क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर, 108 सेवा की मुस्तैदी से घायल सुरक्षित
झांसी–कानपुर रोड पर देवीपुर पुल के पास एक सड़क दुर्घटना में 24 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

कानपुर देहात। झांसी–कानपुर रोड पर देवीपुर पुल के पास एक सड़क दुर्घटना में 24 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान फहीम (उम्र 24 ), पुत्र रहीस, निवासी पुखरायां, जिला कानपुर देहात के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई, जिससे फहीम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सेवा तत्काल मौके पर पहुंची।
एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी सतेंद्र और पायलट साजिद अली ने मौके पर पहुंचकर घायल को प्राथमिक उपचार दिया और बिना देरी किए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पुखरायां में भर्ती कराया।
डॉक्टरों के अनुसार समय पर इलाज मिलने से मरीज की हालत स्थिर बताई जा रही है। यह हादसा मलासा–देवीपुर क्षेत्र के पास हुआ।
एक बार फिर 108 एंबुलेंस सेवा ने अपनी तत्परता और जिम्मेदारी निभाते हुए समय पर मरीज को अस्पताल पहुंचाकर एक कीमती जान बचाने का काम किया।



