कानपुर देहात में सड़क हादसे में बाइक सवार एक की मौत,दो गंभीर
कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बारा जोड़ पुल पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना माती मुख्यालय से महज पांच किलोमीटर की दूरी पर हुई।जानकारी के मुताबिक सदर कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र के बारा जोड़ पुल के आगे यह हादसा हुआ।अकबरपुर की ओर जा रहे बाइक सवारों को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी

- परिजनों में मचा कोहराम
- पुलिस कार्यवाही में जुटी
पुखरायां।कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बारा जोड़ पुल पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना माती मुख्यालय से महज पांच किलोमीटर की दूरी पर हुई।जानकारी के मुताबिक सदर कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र के बारा जोड़ पुल के आगे यह हादसा हुआ।अकबरपुर की ओर जा रहे बाइक सवारों को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में सिकंदरा थाना क्षेत्र के डुबकी गांव निवासी रामसिंह के 35 वर्षीय पुत्र शिवम् की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं इसी गांव के गंगाराम के पुत्र सुरेंद्र और शंकर लाल के पुत्र अखिलेश बुरी तरह घायल हो गए।राहगीरों और बारा चौकी पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां उनका उपचार जारी है।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन व उसके चालक की तलाश में जुट गई है।हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।स्थानीय लोगों का आरोप है कि हाइवे पर भारी वाहन अक्सर अवैध रूप से खड़े होते हैं जिसके कारण आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं।कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



