कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पुखरायां: डब्ल्यूएचओ सलाहकार ने टीबी यूनिट का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त

डॉ प्रीति ने क्षय रोगी के घर पहुंचकर जाना हाल, अभिलेखों का किया मिलान

पुखरायां में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की सलाहकार डॉ प्रीति ने गुरुवार को क्षेत्र का सघन भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने जमीनी स्तर पर मरीजों को मिल रही सुविधाओं और विभागीय रिकॉर्ड्स की बारीकी से जांच की।

भ्रमण की शुरुआत में डॉ प्रीति ग्राम सुनरापुर पुखरायां पहुंचीं, जहां उन्होंने क्षय रोगी रेशम देवी से मुलाकात की। उन्होंने मरीज से उनके स्वास्थ्य और उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी हासिल की। इसके बाद उन्होंने मरीज के टीबी विवरण का मिलान क्षय रोग यूनिट पुखरायां के आधिकारिक रिकॉर्ड से कराया ताकि आंकड़ों की सटीकता सुनिश्चित की जा सके।

डॉ प्रीति ने इसके बाद टीबी यूनिट पुखरायां और ट्रू नाट साइट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीबी यूनिट का कार्य मानकों के अनुरूप सही पाया गया, जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। डॉ प्रीति ने अपने पूरे भ्रमण की विस्तृत रिपोर्ट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरायां के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अनूप सचान को सौंपी और उन्हें आवश्यक फीडबैक दिया।

इस निरीक्षण के दौरान उनके साथ जिला क्षय रोग केंद्र अकबरपुर के पीपीएम कोऑर्डिनेटर अनुराग तिवारी, टीबी यूनिट सुपरवाइजर हिमांशु, टीबी एच वी कृष्ण चंद्रम झा और एल टी सरिता सचान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग की इस सक्रियता से क्षेत्र में क्षय रोग उन्मूलन अभियान को और गति मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़े-  पुलिस अधीक्षक ने थाना भोगनीपुर की पुलिस चौकी अमरौधा का किया औचक निरीक्षण एवं दिशा-निर्देश

Related Articles

AD
Back to top button