जालौनउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जालौन: कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

अभिलेख व्यवस्था, लंबित प्रकरणों व कर्मचारी अभिलेखों की गहन समीक्षा

जालौन: जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक कार्यप्रणाली की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भूलेख अनुभाग, संग्रह अनुभाग, नजारत अनुभाग, शस्त्र अनुभाग, अभिलेखागार तथा माल फौजदारी अनुभाग सहित अन्य पटलों का क्रमवार मुआयना किया।

जिलाधिकारी ने कार्यालयों में अभिलेखों के संधारण, पत्रावलियों के रख-रखाव, लंबित प्रकरणों की स्थिति तथा निस्तारण की गति का बारीकी से परीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों को अद्यावधिक रखते हुए समयबद्ध रूप से निस्तारित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाएं, जीपीएफ संबंधी अभिलेख एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों का भी अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि समस्त अभिलेख सुव्यवस्थित, अद्यतन एवं पारदर्शी तरीके से संधारित किए जाएं तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि कार्यालयों में अनुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए जनहित को सर्वोपरि रखें।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार, उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात: ईको पार्क, माती में कल वृहद ऋण वितरण शिविर का होगा आयोजन

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button