कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में दरभंगा एक्सप्रेस की चपेट में आकर युवक की मौत,नहीं हो सकी पहचान

पुलिस शव के शिनाख्त में जुटी

कानपुर देहात के रूरा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को दरभंगा एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई।शव की अभी पहचान नहीं नहीं हो सकी है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शव के शिनाख्त में जुट गई है।

जीआरपी चौकी प्रभारी अर्पित तिवारी ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 24 वर्ष है।घटना रूरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर अपलाइन पर सुबह करीब चार बजे हुई।सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव के शिनाख्त के प्रयास कराए परन्तु शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी।तत्पश्चात पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चौकी प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।शव के शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं।

ये भी पढ़े- यूपी बोर्ड परीक्षा में परिषदीय शिक्षकों की ड्यूटी लगाना नियम विरुद्ध

 

Related Articles

AD
Back to top button