कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर का हुआ आयोजन 

कानून की जानकारी हर नागरिक तक पहुंचाना शिविर का मुख्य उद्देश्य रहा।

कानपुर देहात: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में आज  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात के तत्वाधान में स्थानीय ईको पार्क माती में एक विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य अतिथि माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक सेवाओं के महत्व पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि कानून की जानकारी हर नागरिक तक पहुंचे, यही इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी कानपुर देहात कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, मुख्य चिकित्साधिकारी कानपुर देहात डॉ. ए.के. सिंह सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक महोदया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था के लिए ही नहीं, बल्कि आमजन को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने निर्बल वर्ग, महिलाओं, दिव्यांग बच्चों एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए इनका लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों—जैसे निर्धन व्यक्ति, दिव्यांगजन, महिलाएं, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक एवं अनुसूचित जनजाति—तक विधिक जानकारी पहुंचाना, लाभार्थियों का चिन्हांकन करना एवं विधि द्वारा प्रचलित योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लाभार्थियों को मुफ्त विधिक सहायता एवं सरकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

ये भी पढ़े-  नवनियुक्त सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

Related Articles

AD
Back to top button