उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

सिकंदरा में नवागत थाना प्रभारी ने संभाला चार्ज,बोले अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था उनकी प्राथमिकता

सिकंदरा में नवागत थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने मंगलवार को थाने की कमान संभाली।चार्ज संभालते ही वह एक्शन मोड में दिखे

Story Highlights
  • दलालों का प्रवेश वर्जित,पुलिसिंग होगी पक्षपात

पुखरायां।सिकंदरा में नवागत थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने मंगलवार को थाने की कमान संभाली।चार्ज संभालते ही वह एक्शन मोड में दिखे।बताते चलें कि बीते दिनों पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने जनपद में कानून व्यवस्था के कुशल संचालन हेतु पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल कर दिया था।जिसके क्रम में गजनेर थाने का चार्ज संभाल रहे थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह को सिकंदरा थाने की कमान सौंपी गई थी।मंगलवार को उन्होंने थाने का चार्ज संभाल लिया।चार्ज संभालते ही वह एक्शन मोड में नजर आए।उन्होंने स्टाफजनों से परिचय प्राप्त किया।मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था और अपराधियों पर लगाम उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।उन्होंने स्पष्ट किया कि थाने में दलालों,बिचौलियों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित है और पुलिसिंग पक्षपात होगी।आमजन के लिए थाने के दरवाजे खुले हैं और फरियादियों की शिकायतों पर त्वरित व निष्पक्ष कार्यवाही की जाएगी।थाना प्रभारी ने कहा कि अपराध नियंत्रण,क्षेत्र में शांति व्यवस्था और शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करना मुख्य लक्ष्य है।आमजन के मन में पुलिस के प्रति विश्वास जगाने पर जोर दिया।पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर जायजा लिया।

Related Articles

AD
Back to top button