कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: मॉडल के जरिए विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति जागरूक करना एवं समाज में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना रहा।

राजेश कटियार, कानपुर देहात। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर शनिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय अहिरनपुरवा विकासखंड सरवनखेड़ा में राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्रों ने बढ़- चढ़कर भाग लिया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को विज्ञान के महत्व, वैज्ञानिक उपलब्धियों तथा समाज में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। विद्यालय परिसर में कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान से संबंधित विविध मॉडलों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। विद्यार्थियों ने अग्निशामक यंत्र, पवन चक्की से चलने वाले उपकरण, सौरमंडल, सूर्य ग्रहण एवं चंद्र ग्रहण जैसी वैज्ञानिक संकल्पनाओं को सरल एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

प्रदर्शनी के दौरान उपस्थित अतिथियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का विद्यार्थियों ने आत्मविश्वासपूर्वक सटीक उत्तर देकर सभी को प्रभावित किया। साथ ही बच्चों ने अतिथियों का ब्लड प्रेशर मापकर एवं ब्लड ग्रुप की जानकारी प्रदान कर अपने व्यावहारिक ज्ञान का भी परिचय दिया। हृदय की कार्य विधि में कक्षा 8 के नमन ने प्रथम स्थान पाया, उत्तोलक के प्रकार में कक्षा 7 की सौम्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा पत्ती की संरचना में कक्षा 6 के छात्र प्रियांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर एसआरजी अजय कुमार गुप्ता, सरवनखेड़ा ब्लॉक के एआरपी अंकित मिश्रा, अग्नीश कुमार, अंजली शुक्ला, पूनम सिंह, पूनम सचान तथा अन्य विद्यालय का स्टाफ तथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और आत्मविश्वास को बढ़ावा देती हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति जागरूक करना एवं समाज में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना रहा।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: होली पर्व के अवसर पर 03 मार्च 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित

Related Articles

AD
Back to top button