कानपुर देहात में करंट से मोर झुलसा,वन विभाग ने किया उपचार
घटना सरकारी स्कूल के पास हुई।

कानपुर देहात के मलासा विकासखंड की ग्राम पंचायत जरसेन में बिजली के करंट से एक मोर गंभीर रूप में झुलस गया।घटना सरकारी स्कूल के पास हुई।सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और मोर को बचाने का प्रयास करने लगे। सुबह गांव के चौकीदार राधेलाल ने बिजली के खंभे से पास मोर को घायल अवस्था में देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस और वन विभाग को सूचना दी।
घटना की सूचना पर राजेंद्र सिंह,सौरभ सिंह,राहुल सिंह,प्रधानाध्यापक स्वीटी सिंह मौके पर पहुंचे और सभी ने घायल मोर की देखभाल की।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल मोर का प्राथमिक उपचार किया।
टीम ने बताया कि मोर को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उसका अग्रिम उपचार कराया जाएगा ताकि वह जल्द स्वस्थ हो सके।ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में बिजली के खंभों और तारों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।



