कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

विद्यार्थी समस्या समाधान हेतु इग्नू ने किया गूगल मीट पर बेबिनार

जून 2026 सत्रांत परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल।

पुखरायां कानपुर देहात: कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां कानपुर देहात में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू में संचालित कोर्स के विद्यार्थियों को कोर्स कंप्लीट करने में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु गूगल मीट पर बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ अनिल कुमार मिश्रा ने करते हुए इग्नू द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विद्यार्थी सहायता सेवाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम का संचालन निदेशक डॉ रीना कुमारी ने करते हुए विद्यार्थियों से सवाल लिए तथा उनके समाधान कराए, साथ ही डॉ रीना ने बताया कि इग्नू जून 2026 सत्र की सत्रांत परीक्षाओं में सम्मिलित होने हेतु परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 तथा असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 है।

इस अवसर पर निदेशक डॉ अनामिका सिन्हा, डॉ जयप्रकाश वर्मा एवं विभिन्न अध्ययन केंद्र के प्राचार्य तथा समन्वयक मौजूद रहे,तथा अध्ययन केंद्र से संबंधित विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही विद्यार्थी सहायता सेवाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम के अंत में इग्नू अध्ययन केंद्र 27211 के समन्वयक डॉ पर्वत सिंह ने विद्यार्थी समस्या निदान हेतु कराई गई मीटिंग की संयोजक एवं इग्नू परिवार के समस्त अधिकारी, विद्यार्थियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये भी पढ़े-  अमन यात्रा लाइव: एसपी श्रद्धा पाण्डेय का बड़ा एक्शन, कानपुर देहात में 171 धार्मिक स्थलों पर पुलिस की रेड, उतरे अवैध लाउडस्पीकर

Related Articles

AD
Back to top button