कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर: बाबा इलेवन ने फाइनल में जगह बनाई

बाबा इलेवन की तरफ से आदित्य ने चार और रोहित ने 5 विकेट लिए। 

घाटमपुर (कानपुर)। स्वर्गीय सूर्यभान सिंह एवं बृजभान सिंह की स्मृति में आयोजित जीपीएल सीजन वन में रविवार को खेले गए एलिमिनेटर में रोहित सोनी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 139 रन बनाए। उनकी तरफ से सर्वाधिक रबादा ने 33 और राजा तिवारी ने 23 रनों का योगदान दिया।

बाबा इलेवन की तरफ से आदित्य ने चार और रोहित ने 5 विकेट लिए।  वही लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाबा इलेवन ने 18 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बाबा इलेवन की तरफ से रवींद्र ने 47 और रितिक सचान 34 रन बनाए।  रोहित सोनी इलेवन की तरफ से अजय राणा ने 4 और राजा तिवारी ने 2 विकेट लिए। बाबा इलेवन ने 2 विकेट से जीत दर्ज की।

मैन ऑफ द मैच रोहित को आज के मुख्य अतिथि चंदन भट्ट द्वारा दिया गया। इस मौके पर चंद्रभान सिंह परिहार (पूर्व अध्यक्ष प्रधान संघ), पिंटू परमार, शेरभान सिंह और प्रियम ठाकुर आदि लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता सचिव  भूप किशोर द्वारा बताया गया फाइनल 31 मार्च को त्रिवेदी गारमेंट्स इलेवन और बाबा इलेवन के बीच 11 बजे खेला जाएगा।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात: मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में उमड़ा मरीजों का रेला, 1931 लोगों का हुआ मुफ्त इलाज

Related Articles

AD
Back to top button