अपना देशफ्रेश न्यूज

बड़ी खबर: पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची, दिग्गजों पर दांव

मिशन बंगाल: भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने 13 नए नामों पर लगाई मुहर, एक सीट पर बदला उम्मीदवार

नई दिल्ली/कोलकाता | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी कमर पूरी तरह कस ली है। इसी क्रम में आज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से उम्मीदवारों की चतुर्थ सूची (Fourth List) जारी कर दी गई है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने गहन मंथन के बाद 13 महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों पर अपने जांबाज प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है।

प्रमुख विधानसभा सीटें और उम्मीदवार

पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, सिताई (अजा) सीट से आशुतोष बर्मा, नाटाबाड़ी से गिरिजा शंकर रॉय और बागदा (अजा) से श्रीमती सोमा ठाकुर को मैदान में उतारा गया है। इसी तरह मगराहाट पूर्व (अजा) से उत्तम कुमार बनिक, फालटा से देबांगशु पांडा, और सोनारपुर उत्तर से देबाशीष धर चुनावी ताल ठोकेंगे।

अन्य महत्वपूर्ण नाम

  • चौरंगी: संतोष पाठक
  • हावड़ा दक्षिण: श्यामल हाती
  • पंचला: रंजन कुमार पॉल
  • चंडीपुर: डॉ. पीयूष कांति दास
  • गारबेटा: प्रदीप लोढ़ा
  • मेमारी: मानव गुहा
  • बाराबनी: अरिजीत रॉय

दूसरी सूची में बड़ा बदलाव

पार्टी ने रणनीतिक कदम उठाते हुए अपनी द्वितीय सूची में एक संशोधन भी किया है। मयनागुड़ी (अजा) विधानसभा सीट से अब दालिम रॉय को उम्मीदवार बनाया गया है।

​राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा हस्ताक्षरित यह सूची दर्शाती है कि बीजेपी बंगाल फतह के लिए जातिगत समीकरणों और स्थानीय प्रभाव को विशेष प्राथमिकता दे रही है। इस सूची के जारी होने के बाद से ही कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Related Articles

AD
Back to top button