उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भोगनीपुर के 4 शातिर अपराधी एक माह के लिए जिलाबदर

जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के अभियान के तहत, पुलिस महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना भोगनीपुर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है

​कानपुर देहात। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के अभियान के तहत, पुलिस महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना भोगनीपुर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए जिला मजिस्ट्रेट कानपुर देहात ने धारा 3(3)क उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत आरोपी विपिन, नरेश, दौलत और करतार सिंह (निवासी हारामऊ डेरा चन्दनपुर) को समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर 01 माह के लिए जनपद की सीमाओं से निष्कासित (जिलाबदर) कर दिया है। पुलिस प्रशासन द्वारा सख्त हिदायत दी गई है कि यदि निष्कासन अवधि के दौरान इनमें से कोई भी अपराधी जनपद की सीमा में प्रवेश करता पाया गया, तो उनके विरुद्ध तत्काल नई धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button