सीडीओ का राजपुर ब्लॉक में छापा: 3 महीने से लापता ऑपरेटर की सेवा समाप्त, जे.ई. का वेतन रोका
तीन कार्य दिवसों के भीतर अधूरे सरकारी अभिलेखों को पूर्ण करने की चेतावनी।

कानपुर देहात : मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा विकासखंड राजपुर कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के विभिन्न पटलों का गहन निरीक्षण कर पत्रावलियों एवं अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं, पटल अभिलेखों और कर्मचारियों की उपस्थिति की गहनता से जांच की। उपस्थिति पंजिका का परिक्षण करने पर पाया गया कि मुन्नी लाल कंप्यूटर आपरेटर विगत 03 माहों से बिना किसी सूचना के कर्यालय में अनुपस्थित है जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बंधित ओपरेटर की सेवाएं सामप्त किये जाने के निर्देश दिए। वहीँ यश पाल सिंह जे०ई०(आर०ई०डी०) बिना किसी पूर्व सूचना के कार्यालय में अनुपस्थित मिले।
मुख्य विकास अधिकारी ने अनुपस्थित कर्मियों का स्पष्टीकरण प्राप्त करने और संतोषजनक उत्तर न मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने स्थापना पटल, लेखा पटल और मनरेगा सेल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई महत्वपूर्ण पंजिकाएं अधूरी पाई गईं, जिस पर उन्होंने संबंधित पटल सहायकों को कड़ी फटकार लगाई और तीन कार्य दिवसों के भीतर सभी अभिलेख पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीँ विभिन्न योजनाओं (जैसे—मुख्यमंत्री आवास योजना, पेंशन योजना) से संबंधित लंबित पत्रावलियों को देखते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि जनता से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
किसी भी फाइल को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। उन्होंने कार्यालय परिसर में पुरानी फाइलों के अव्यवस्थित रखरखाव और गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि अनुपयोगी अभिलेखों का नियमानुसार निस्तारण किया जाए और कार्यालय में बैठने की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने मानव संपदा पोर्टल एवं ई-ऑफिस के संचालन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रविष्टियां समयबद्ध एवं त्रुटिरहित रूप से पूर्ण की जाएं। उन्होंने कार्यालय कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाले आमजन को बेहतर सुविधा एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होने ने उपस्थित सहायक लेखाकार को निर्देश दिये कि समस्त योजनाओं के क्रियान्वयन में वित्तीय नियमो का पालन किया जाये। निरीक्षण के दौरान अशोक कुमार उपायुक्त श्रम रोजगार ,खंड विकास अधिकारी एवं विकासखंड के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े- बेटियां किसी से कम नहीं! औरैया की आरुषि ने 92% अंकों के साथ रचा इतिहास, गांव में मना जश्न!



